Rajasthan Politics: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 6 राज्यों से अपने 11 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान की सीटों को लेकर हो रही है।
राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर दांव लगा है। विधायकों की संख्या के हिसाब से बीजेपी दो सीटें आराम से जीत रही है। इसी गणित को देखते हुए दिल्ली आलाकमान ने अपने दो सबसे भरोसेमंद चेहरों, सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके बाद से ही जयपुर से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है।

सतीश पूनिया के समर्थक लंबे समय से उनके लिए किसी बड़े रोल की उम्मीद कर रहे थे। वो समय अब आ गया है। पूनिया इस समय हरियाणा के प्रभारी के तौर पर काम देख रहे हैं। हरियाणा और दिल्ली के चुनावों में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में दिन-रात एक कर दिया था।


पार्टी के भीतर माना जा रहा है कि यह फैसला उनके इसी जमीनी काम का इनाम है। हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में वो आमेर सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद आलाकमान ने उन पर पूरा भरोसा जताया है।
बीजेपी ने सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखते हुए अलका गुर्जर को भी मैदान में उतारा है। अलका इस समय दिल्ली बीजेपी की सह-प्रभारी हैं और राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वो साल 2013 से 2018 के बीच बांदीकुई सीट से विधायक रह चुकी हैं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें संसद भेजने की तैयारी की है।
इस बड़े चुनावी दंगल के लिए नामांकन का काम शुरू हो चुका है। 18 जून को सुबह से वोट डाले जाएंगे और उसी शाम को नतीजे भी सामने आ जाएंगे। बीजेपी ने राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नाम साफ कर दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ‘एक-दूसरे की बुराइयों को छुपाने का समझौता’, इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा हमला
- Bastar News Update : BJP ने किया संगठनात्मक बदलाव… अब डब्बों में नहीं मिलेगा ईंधन… तीन गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे… बीमारियों से बचाएगा कोदो- कुटकी और मड़िया
- TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार देंगे इस्तीफा
- पंजाब में हीटवेव का येलो अलर्ट: 11 जून तक सताएगी लू, कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार
- अमृतसर में बड़ी चोरी: किसान के घर नशीला स्प्रे कर 45 तोला सोना और 5 लाख नकदी लेकर फरार हुए चोर