विनोद सैनी/ हिसार. हिसार- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय क्राइम ब्यूरो के आंकड़े के अनुसार हरियाणा अपराध के मामले में देश भर में चौथे स्थान पर है। हरियाणा संगीन अपराधों के मामले में देश भर में हरियाणा अव्वल राज्यों की गिनती में आता है। हरियाणा में बच्चों के खिलाफ अपराध देश भर में पहले स्थान पर है।
राष्ट्रीय क्राइम ब्यूरो के हिसाब से महिलाओं पर अपराध दर हरियाणा देश भर में दूसरे स्थान पर है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा अपराध का अड्डा बन गया है। हरियाणा में अपराधियों द्वारा हर रोज लूटपाट, हत्या, फिरौती की वारदातें होना आम बात हो गई है। हरियाणा प्रदेश में हर रोज 3 से 4 हत्याएं हो रही हैं। हरियाणा में लाखों लोग व युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ाने के कारण प्रदेश में नशे का व्यापार फल फूल रहा है जिसके कारण युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में धस्ती जा रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधी हरियाणा के जेलों व विदेश से अपना गैंग चला रहे हैं।
विदेश व जेलों में बैठकर अपराधी व्यापारी व उद्योगपतियों से फिरौती व मंथली मांग रहे हैं, जिससे कारण प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता में भय का माहौल है। सरकार हरियाणा में अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। सरकार को अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। हरियाणा में नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं और बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि हरियाणा में अमन शान्ति बनी रहे।
- ‘एक-दूसरे की बुराइयों को छुपाने का समझौता’, इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा हमला
- Bastar News Update : BJP ने किया संगठनात्मक बदलाव… अब डब्बों में नहीं मिलेगा ईंधन… तीन गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे… बीमारियों से बचाएगा कोदो- कुटकी और मड़िया
- TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार देंगे इस्तीफा
- पंजाब में हीटवेव का येलो अलर्ट: 11 जून तक सताएगी लू, कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार
- अमृतसर में बड़ी चोरी: किसान के घर नशीला स्प्रे कर 45 तोला सोना और 5 लाख नकदी लेकर फरार हुए चोर