करनाल, सुमन चौहान. बढ़ती गर्मी एवं तपिश के बीच सिप्ला हेल्थ लिमिटेड द्वारा करनाल विधायक श्री जगमोहन आनंद के सहयोग एवं मार्गदर्शन में करनाल जिला स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में आने वाले मरीजों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए प्रोलाइट ओआरएस उपलब्ध करवाए जायेंगे। इसके अंतर्गत जिला के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को प्रोलाइट ओआरएस का वितरण किया जाएगा।
कंपनी के अधिकारियों ने करनाल विधायक जगमोहन आनंद से मुलाकात कर इस जनहितकारी पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सिप्ला हेल्थ लिमिटेड द्वारा समाजसेवा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

बढ़ती गर्मी के दौरान अस्पतालों में आने वाले मरीजों को इससे राहत मिलेगी तथा डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्या से बचाव में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों और संस्थाओं को भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में आगे आकर योगदान देना चाहिए।
- ‘एक-दूसरे की बुराइयों को छुपाने का समझौता’, इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा हमला
- Bastar News Update : BJP ने किया संगठनात्मक बदलाव… अब डब्बों में नहीं मिलेगा ईंधन… तीन गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे… बीमारियों से बचाएगा कोदो- कुटकी और मड़िया
- TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार देंगे इस्तीफा
- पंजाब में हीटवेव का येलो अलर्ट: 11 जून तक सताएगी लू, कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार
- अमृतसर में बड़ी चोरी: किसान के घर नशीला स्प्रे कर 45 तोला सोना और 5 लाख नकदी लेकर फरार हुए चोर