बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में 294 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस से प्रेरणा मिलती है जल है तो कल है। 9 साल पहले बलरामपुर पिछड़ा जिला था। आज बलरामपुर विकसित जिला बन रहा है।

यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां अच्छी सड़कें बनी हैं। सिंचाई की अच्छी सुविधा दी गई,गरीबों को फ्री में राशन की सुविधा,कोई बेटी को छेड़ नहीं सकता है,सरकार में सबका साथ,सबका विकास,यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए है। डबल इंजन सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

READ MORE: CM योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन: PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

सीएम योगी ने आगे कहा कि बलरामपुर में अपना विश्वविद्यालय बना,बलरामपुर में थारू संग्रहालय बना। दुनिया के अंदर ईंधन की चुनौती है। हर घर नल की योजना साकार,मथुरा घाट पर ब्रिज को मंजूरी,तीर्थों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। अयोध्या से लेकर बलरामपुर तक विकास की नई धारा बह रही है। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था और विकास की चर्चा में अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

READ MORE: अखिलेश जी, आपके बाबू जी ने आपकी सरकार के बारे में … ओपी राजभर ने 2013 की बात याद दिलाते हुए कसा तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आदिशक्ति मां पाटेश्वरी की पावन धरा जनपद बलरामपुर में आज 294 करोड़ लागत की 75 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के माध्यम से डबल इंजन सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही है। समस्त जनपद वासियों को हार्दिक बधाई